बच्चे सबसे पहले वर्णमाला, अंग्रेजी एबीसीडी और बारहखड़ी सिखने से शुरुवात करते हैं, जिसे बुनियादी ज्ञान भी कहा जाता है। इसलिए यहां हम एक महत्वपूर्ण विषय हिंदी क, ख, ग या वर्णमाला (Hindi Ka Kha Ga or Hindi Varnamala) के बारेमे बात करने जा रहे है। इसे हम यहाँ चार्ट के साथ मजेदार तरीके से सीखेंगे। आशा है आपको यहां दी गई सारी जानकारी पसंद आएगी।
नमस्ते दोस्तों आप सभी का Hindi-English में बहुत बहुत स्वागत है। हिंदी में लिखने या पढ़ने के लिए किसी भी व्यक्ति को वर्ण और बारहखड़ी आना बहोत ही जरुरी है, तभी आप यह सिख सकते है। शायद आपको पता होगा की वर्णमाला में कुल 49 अक्षर होते है, जिसमे प्रथम 13 स्वर और 36 व्यंजन है और हिंदी स्क्रिप्ट को बाकि आर्यन भाषा की तरह बाएं से दाएं तरफ लिखा जाता है।
हिंदी क, ख, ग or अ से ज्ञ तक हिंदी वर्णमाला (Ka Kha Ga in Hindi Mein or Hindi Varnamala Letters With English)
वर्तमान समय में सभी कक्षाओं में हिंदी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाती है। इसके अलावा किसी भी भाषा को सीखने का पहला कदम उसकी वर्णमाला सीखना है। जैसे हम अंग्रेजी में सबसे पहले एबीसीडी से शुरुवात करते हैं। आज हम यहाँ हिंदी वर्णमाला के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे और यदि आपका कोई प्रश्न है तो आप नीचे टिप्पणी कर सकते हैं और बेझिझक हमसे पूछ सकते हैं।
आप शायद जानते होंगे कि किसी भी भाषा में स्वर वह ध्वनि हैं जो प्रत्येक शब्दांश का मूल बनाती हैं और व्यंजन उन्हें कहते हैं जो स्वर से मिलकर बनते है। किसी भी अकेले व्यंजन के इस्तेमाल से शब्द नहीं बन सकता, जब की अकेले स्वर का इस्तेमाल करके शब्द बनाया जा सकता है।
अ से अ से ज्ञ तक हिंदी वर्णमाला (A Se Gya Tak Hindi Alphabet)
यह सीखने से पहले आपको स्वर और व्यंजन में अंतर और उसके बारेमे सामान्य जानकारी होना बहोत ही जरुरी है। यहाँ हम स्टेप में यह सब सीखेंगे जिससे की सभी बच्चो को आसानी हो।
हिंदी स्वर (Hindi vowels)
व्याख्या: स्वर एक ध्वनि है जिसे स्वर तंत्र में किसी भी प्रकार की कठोरता के बिना उच्चारित किया जाता है। स्वर गुणवत्ता, तीव्रता और मात्रा में भी व्यंजन से भिन्न होते हैं।
हिंदी भाषा में 11 स्वर और 2 अनुस्वार अं अः हैं। अलग अलग ध्वनि बनाने के लिए इन्हे व्यंजन के साथ जोड़ा जाता है। निचे आपको इनके बारेमे अधिक जानकरी मिलेगी।
स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः
स्वर की मात्रा: ् ा ि ी ु ू ृ े ै ो ौ ं ः
No | स्वर | शब्द |
1 | अ | अनार |
2 | आ | आम |
3 | इ | इमली |
4 | ई | ईख |
5 | उ | उल्लू |
6 | ऊ | ऊन |
7 | ए | एड़ी |
8 | ऐ | ऐनक |
9 | ओ | ओखली |
10 | औ | औरत |
11 | अं | अंगूर |
12 | अः | नमः |
13 | ऋ | ऋषि |
हिंदी व्यंजन (Hindi consonants)
व्याख्या: व्यंजन भी एक ध्वनि है जो स्वर नहीं है। लेकिन यह वर्णमाला के उन अक्षरों को संदर्भित करता है, जो स्वर से मिलकर बनते है। उदहारण देखे तो क् + अ = क जहा आधे क के साथ अ मिलकर एक विशिष्ट ध्वनि उत्पन्न करता है।
हिंदी भाषा में टोटल 36 व्यंजन हैं, जिनके बारेमे आपको निचे जानकरी दी गयी है।
व्यंजन: क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह, क्ष त्र ज्ञ
No | व्यंजन | शब्द |
1 | क | कबूतर |
2 | ख | खरगोश |
3 | ग | गणेश |
4 | घ | घड़ी |
5 | ङ | – |
6 | च | चरखा |
7 | छ | छतरी |
8 | ज | जलेबी |
9 | झ | झरना |
10 | ञ | – |
11 | ट | टमाटर |
12 | ठ | ठठेरा |
13 | ड | डफली |
14 | ढ | ढक्कन |
15 | ण | बाण |
16 | त | तलवार |
17 | थ | थर्मस |
18 | द | दवाई |
19 | ध | धनुष |
20 | न | नल |
21 | प | पतंग |
22 | फ | फल |
23 | ब | बस |
24 | भ | भालू |
25 | म | मछली |
26 | य | यज्ञ |
27 | र | रस्सी |
28 | ल | लहसुन |
29 | व | वन |
30 | श | शरबत |
31 | ष | षटकोण |
32 | स | सड़क |
33 | ह | हथौड़ा |
34 | क्ष | क्षत्रिय |
35 | त्र | त्रिसूल |
36 | ज्ञ | ज्ञानी |
37 | श्र | श्रमिक |
अ से ज्ञ तक हिंदी वर्णमाला (A se gya tak Hindi Alphabet)
निचे स्वर और व्यंजन सभी एक साथ दिए गए है, लेकिन वह सूचीबद्ध है।
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ
स्वर की मात्रा
आपने हिंदी बारहखड़ी या ककहरा जरूर देखा होगा, जिसमे सभी व्यंजन के साथ अलग अलग स्वर को जोड़ कर व्यंजन की अलग अलग मात्रा को बनाया जाता है। पर यह कैसे होता है यह बात ज्यादातर लोगो को नहीं पता होता। इसी लिए यहाँ निचे जानकारी दियी गयी है, जिससे की आपको समझने में आसानी हो।
अ | ् | क् + ् (अ) | = क |
आ | ा | क् + ा (आ) | = का |
इ | ि | क् + ि (इ) | = कि |
ई | ी | क् +ी (ई) | = की |
उ | ु | क् + ु (उ) | = कु |
ऊ | ू | क् + ू (ऊ) | = कू |
ऋ | ृ | क् + ृ (ऋ) | = कृ |
ए | े | क् + े (ए) | = के |
ऐ | ै | क् + ै (ऐ) | = कै |
ओ | ो | क् + ो (ओ) | = को |
औ | ौ | क् + ौ (औ) | = कौ |
अं | ं | क् + ं (अं) | = कं |
अः | ः | क् + ः (अः) | = कः |
हिंदी क, ख, ग चार्ट or हिंदी वर्णमाला चार्ट (Hindi Ka Kha Ga Chart or Hindi Varnamala Chart)
ज्यादातर बच्चे हर रोज मोबाइल में कुछ न कुछ देखते रहते है, जब की वह वर्णमाला का चार्ट बहार से खरीदते है। इसकी वजह यह है, की उनको पता नहीं वह फ्री में यह चार्ट अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है या उनको अच्छी कोई इमेज नहीं मिलती। इसी लिए हमारी टीम द्वारा यह चार्ट HD में बनाया गया है। आप इसे अपने फ़ोन में फ्री में सेव कर सकते है और अपने दोस्तों को शेयर कर सकते है।
हिंदी वर्णमाला में स्वर अंग्रेजी उच्चारण के साथ (Hindi Varnamala Swar With English Pronunciation)
ऊपर आपने सभी स्वर हिंदी उच्चारण और उनसे बने शब्द के बारे मे जानकारी प्राप्त की। यहाँ आपको वही वर्ण अंग्रेजी उच्चारण के साथ दिए गए है, जिससे आप अंग्रेजी स्पेलिंग बनाना सिख सके।
- अ– a
- आ– aa
- इ– i
- ई– ee
- उ– u
- ऊ– oo
- ए– e
- ऐ– ai
- ओ– o
- औ– ou
- अं– an
- अः– aha
- ऋ– ru
हिंदी वर्णमाला में व्यंजन अंग्रेजी उच्चारण के साथ (Hindi Varnamala Vyanjan English With Pronunciation)
ऊपर आपने सभी व्यंजन हिंदी उच्चारण और उनसे बने शब्द के बारे मे जानकारी प्राप्त की। यहाँ आपको वही वर्ण अंग्रेजी उच्चारण के साथ दिए गए है, जिससे आप अंग्रेजी स्पेलिंग बनाना सिख सके।
- क– ka
- ख– kha
- ग– ga
- घ– gha
- ङ– na
- च– cha
- छ– chha
- ज– ja
- झ– jha
- ञ– na
- ट– ta
- ठ– tha
- ड– da
- ढ– dha
- ण– na
- त– ta
- थ– tha
- द– da
- ध– dha
- न– na
- प– pa
- फ– pha
- ब– ba
- भ– bha
- म– ma
- य– ya
- र– ra
- ल– la
- व– va/wa
- श– sha
- ष– sha
- स– sa
- ह– ha
- क्ष– ksha
- त्र– Tra
- ज्ञ– gya
- श्र– shra
हिंदी का खा ग कैसे बोले (Hindi Ka Kha Ga Kaise Bole)
वैसे तो आप सभी हिंदी वर्ण को क्रम के अनुसार सीधा ही बोल सकते है, लेकिन आपको सभी एक ही क्रम में बोलने से आसानी से याद नहीं रहेंगे। इससे आसान यह है की आप इसे विभाग में बोले, जिससे की आप आसानी से सभी वर्णो को याद रख सके।
क ख ग घ ङ,
च छ ज झ ञ,
ट ठ ड ढ ण,
त थ द ध न,
प फ ब भ म,
य र ल व,
श ष स ह
क्ष त्र ज्ञ
Hindi Varnamala Project Work or Practice Set (हिंदी वर्णमाला परियोजना कार्य)
आप नीचे दिए गए फोटो को आसानी से प्रिंट कर सकते है। इनमे सभी अक्षर धीरे धीरे डार्क होते है, इसको रिपीट करके बच्चे आसानी से हिंदी अक्षर को लिखना सिख सकते है।
चित्रों के साथ हिंदी वर्णमाला (Hindi Varnamala With Pictures or Images)
Uploading Soon…..
हिंदी वर्णमाला के बारे में कुछ उपयोगी जानकारी (Some Useful Information About Hindi Alphabet)
हिंदी वर्णमाला देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। इस लिपि की जड़ें बहुत पुरानी हैं और यह लिपियों के ब्राह्मी परिवार का हिस्सा है। यह ब्राह्मी लिपि से विकसित हुई है, जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास मानी जाती है।
समय के साथ, ब्राह्मी लिपि दक्षिण एशिया में इस्तेमाल की जाने वाली कई लिपियों में विकसित हुई। इनमें से एक नागरी लिपि में विकसित हुई, जो अंततः हिंदी और कई अन्य भाषाओं के लिए इस्तेमाल की जाने वाली देवनागरी लिपि बन गई।
हिंदी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक देवनागरी लिपि को 19वीं शताब्दी में मानकीकृत किया गया था। उससे पहले, क्षेत्रीय विविधताएँ मौजूद थीं, और लिपि पांडुलिपियों और मुद्रित ग्रंथों के माध्यम से विकसित हुई।
हिंदी भारत में राष्ट्रिय भाषा, सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा और एक आम भाषा के रूप में कार्य करती है। हिंदी के अलावा, देवनागरी का उपयोग संस्कृत, गुजराती, मराठी और नेपाली सहित कई अन्य भाषाओं के लिए किया जाता है। प्रत्येक भाषा अपनी ध्वन्यात्मक और व्याकरणिक आवश्यकताओं के अनुरूप लिपि को अपनाती है।
हिंदी भाषा भारत के स्कूलों में व्यापक रूप से पढ़ाई जाती है और साहित्य, समाचार पत्र और डिजिटल सामग्री सहित विभिन्न मीडिया में इसका उपयोग किया जाता है।
कुल मिलाकर, देवनागरी लिपि का एक समृद्ध इतिहास है और इसने दक्षिण एशिया की सांस्कृतिक और साहित्यिक परंपराओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसकी संरचना और उपयोग प्राचीन लिपियों और भाषाओं से गहरे संबंध को दर्शाते हैं।
भारत की ज्यादातर भाषा संस्कृत मूल से बनी हुई है। अगर हम इन अक्षर से बने शब्दों की बात करे तो जो शब्द संस्कृत भाषा से सीधे ही किसी की बदलाव के बिना अन्य भाषा में लिए गए है उन्हें तत्सम (Tatsam Shabd) शब्द कहते है। उसको (सं) सज्ञा से दर्शाया जाता है, उदहारण के तौर पर देखे तो आचार्य, भिक्षा, वानर।
उसके अलावा तदभव शब्द है, जिस शब्द का उद्भव संस्कृत शब्द में से हुआ है और थोड़े बदलाव के साथ हिंदी भाषा में लिए हुए है। उदहारण देखे तो संस्कृत में चरण शब्द है, जिसे हम चरन बोलते है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
हिंदी वर्णमाला में कितने अक्षर होते हैं.
हिंदी वर्णमाला में 13 स्वर और 36 व्यंजन मिलाकर कुल 49 अक्षर होते है। क्रमबद्ध रूप में देखे तो अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ।
स्वर किसे कहते है? (Swar kise kahte hai?)
वह ध्वनि या वर्ण जो किसी और वर्णों की सहायता के बिना उच्चारण किये जा सकते है। हिंदी भाषामे उनकी संख्या 13 है, अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः। यह आप सीधा ही बोल सकते है, इसको बोलते समय हवा कण्ठ, तालु या अन्य जगह नहीं रूकती और जीभ कही नहीं टकराती।
व्यंजन किसे कहते है? (Vyanjan kise kahte hai?)
यह वह ध्वनि या वर्ण है जिसका उच्चारण करने के लिए स्वर या वर्ण का इस्तेमाल होता है। हिंदी भाषामे उनकी संख्या 36 है, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ। इसे आप सीधा नहीं बोल सकते, क्यों की इसे बोलते समय हवा कण्ठ, तालु या अन्य जगह पर रूकती है और जीभ टकराती है।
वर्ण किसे कहते है? (Varn kise kahte hai?)
सामान्य भाषा मे बात करे तो मूल ध्वनि को वर्ण कहते है, जिनको अलग नहीं किया जा सकता पर जोड़ा जा सकता हैं। उदहारण के तौर पर अ, क, न और अन्य। इसके अलावा उनकी अक्षर के रूप में भी जाना जाता है। शब्द का उदहारण देखे तो-
कलम = क + अ + ल + अ + म + अ
वर्णमाला किसे कहते हैं? (Varnmala kise kahte hai?)
हिंदी भाषा के वर्ण या अक्षर के क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहा जाता है, जिसमे स्वर और व्यंजन दोनों का समावेश किया जाता है।
सारांश (Summary)
इसके आर्टिकल को पढ़कर आपको पता चल गया होगा की हिंदी क, ख, ग या वर्णमाला (Hindi Ka Kha Ga – Hindi Varnamala) सभी बच्चो के लिए कितने महत्वपूर्ण है। आपको हिंदी बोलना, लिखना या पढ़ना सीखना है, तो आपको यह सभी वर्ण की जानकरी होना बहोत ही जरुरी है, जिसे आपने यहाँ सीखा। आशा है की आपको यह जानकरी बहोत ही अच्छी लगी होगी और कोई प्रश्न है तो आप निचे कमेंट करके हमे पूछ सकते है।
ऐसे ही अलग-अलग शब्दों की जानकरी के लिए हमारे ब्लॉग matrawaleshabd.org को विजिट करते रहे, हमें Facebook, Instagram, Pinterest पर फोलो करे और हमारे YouTube चैनल को जरूर सब्स्क्राइब करे।